फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Zero Poverty Abhiyan survey More than 15 thousand poor people found in Kashi

जीरो पॉवर्टी अभियान: काशी में तलाशे गए 15 हजार से ज्यादा गरीब, बढ़ेगी इनकी आय; इन योजनाओं का मिलेगा लाभ

Tue, 07 Jan 2025 06:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 07 Jan 2025 06:38 PM IST
सार

जीरो पॉवर्टी अभियान का उद्देश्य दो अक्तूबर 2025 तक उत्तर प्रदेश को अत्यधिक गरीबी से मुक्त करना है। अभियान के सर्वेक्षण में काशी में अब तक करीब 15 हजार गरीब तलाशे जा चुके हैं।

विज्ञापन
Zero Poverty Abhiyan survey More than 15 thousand poor people found in Kashi
पर्स - फोटो : freepik

विस्तार

जीरो पॉवर्टी अभियान के सर्वेक्षण में काशी में अब तक करीब 15 हजार गरीब तलाशे जा चुके हैं। इस योजना में ऐसे गरीब परिवार चिह्नित किए गए हैं, जो सरकारी योजनाओं से वंचित हैं।

विज्ञापन


अब उन्हें सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। ताकि उनके जीवन के स्तर को उठाया जा सके। इसके साथ ही कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिविलिटी (सीएसआर फंड) की सहायता से उनके जीवन को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


डीपीआरओ आदर्श कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य दो अक्तूबर 2025 तक उत्तर प्रदेश को अत्यधिक गरीबी से मुक्त करना है। प्रत्येक गांव से ऐसे 25 गरीबों को चयनित किया जाएगा जिनके पास न रहने के लिए घर है न आमदनी के लिए रोजगार।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे परिवारों की एक निश्चित मासिक आय हो सके, इसके लिए सभी संभव प्रयास किए जाएंगे। गरीबों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और जीवन यापन के लिए जरूरी सहायता देना है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष लगभग सर्वे पूरा कर लिया गया है।


इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
गरीब परिवारों को खाद्य एवं रसद विभाग, ग्रामीण मनरेगा, महिला एवं बाल विकास, महिला जनजाति, कृषि विभाग, राज्य आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास, कौशल विकास मंत्रालय की आवास, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, श्रम, कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति- अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, पंचायती राज, योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed