फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Zaireen's health fitness certificate will be made on CHC and PHC

Varanasi News: सीएचसी व पीएचसी पर बनेगा जायरीन का हेल्थ फिटनेस सर्टिफिकेट

Thu, 18 May 2023 06:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
Zaireen's health fitness certificate will be made on CHC and PHC
सीएमओ ने जारी किया निर्देश, जायरीन टीकाकरण कार्ड ले जाकर बनवाएं सर्टिफिकेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

वाराणसी। हज सफर पर जाने वाले जायरीन को हेल्थ फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। वे अपने इलाके के सीएचसी व पीएचसी पर ही हेल्थ फिटनेस सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। इसके लिए सीएमओ ने निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में 861 जायरीन हैं, जो हज पर जाएंगे।

जिला अल्पसंख्यक विभाग की ओर से टीकाकरण व जांच के लिए कैंप लगवाया गया, जहां जायरीन की सेहत की जांच व टीकाकरण हुआ, मगर हेल्थ प्रमाण पत्र नहीं बन पाया था। इसके बिना जायरीन हज पर सफर पर नहीं जा सकते हैं। उनकी सहूलियत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने का निर्देश जारी किया है। हज खिदमतगार संस्थाओं को भी सूचित किया गया है कि वे जायरीन को इसके प्रति जागरूक करें। सीएमओ संदीप चौधरी ने बताया कि सभी सीएचसी व पीएचसी प्रभारी उनके फिटनेस सर्टिफिकेट बनाएंगे। जायरीन को अपना टीकाकरण कार्ड लेकर जाना होगा। मास्टर हज ट्रेनर अदनान खान व मोहम्मद इमरान ने बताया कि जिनका टीकाकरण हो गया है। उनको इसके बारे में बताया जा रहा है, ताकि इससे कोई वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed