फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yuva Mahotsav in Sampoornanand: Veda Vedanga Faculty team declared winner in volleyball

Yuva Mahotsav in Sampoornanand:वॉलीबॉल में वेद वेदांग संकाय की टीम विजेता घोषित

Fri, 15 Mar 2024 04:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Yuva Mahotsav in Sampoornanand: Veda Vedanga Faculty team declared winner in volleyball
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग की ओर से अन्त:संकाय युवा महोत्सव के दूसरे दिन पंचम सत्र में वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें वेद वेदांग संकाय की टीम विजेता और साहित्य संस्कृति संकाय की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

क्रीड़ा विभाग के प्रभारी डॉ. सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया कि चार दिवसीय युवा महोत्सव की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वेद वेदांग संकाय को विजयी घोषित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक समिति के अध्यक्ष प्रो. जितेंद्र कुमार ने कहा कि खेल में प्रतिस्पर्द्धा होनी चाहिए। खेल में ईर्ष्या का स्थान नहीं होता है। हमें स्वयं को तराशने की जरूरत है। जीतने वाले से सीखना और हारने पर सुधार की भावना से प्रयास करना चाहिए। निर्णायक मंडल के सदस्य प्रो. विजय कुमार पांडेय, डॉ. विजेंद्र कुमार आर्य और प्रशिक्षक आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीम में ये रहे शामिल
वेद वेदांग संकाय के कैप्टन संदीप कुमार पांडेय व खिलाड़ियों में प्रशांत उपाध्याय, विवेक द्विवेदी, पंकज शर्मा, कृष्ण मणि त्रिपाठी, डूंगर शर्मा, ज्ञान तिवारी, गोपाल पांडेय, प्रवीण मिश्र, शिवाकांत पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्य संस्कृति संकाय के कैप्टन आशुतोष पांडेय व खिलाड़ियों में रोहित मिश्र, देवेंद्र गौतम, सुमित पांडेय, जय शुक्ला, विजय शुक्ला, सुजीत त्रिपाठी, हिमांशु द्विवेदी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed