फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   YouTuber got hit hard for making ghost video

भूत का वीडियो बनाना यूट्यूबर को पड़ा भारी, हुई पिटाई

Mon, 25 Oct 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
YouTuber got hit hard for making ghost video
वाराणसी। चितईपुर थाना अंतर्गत करौंदी आईटीआई के समीप शनिवार रात एक युवक को यूट्यूब के लिए भूत का वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। दो युवकों ने यूट्यूबर की पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों ने रविवार सुबह समझौता कर लिया।
विज्ञापन

चितईपुर एसओ मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि रात के समय आईटीआई करौंदी के पास सड़क पर खड़े होकर एक युवक अपने यूट्यूब चैनल के लिए भूत के वेष में बडे़ बाल और सफेद कपड़ा पहनकर लोगों को डरवा रहा था और सामने यह पूरा दृश्य कैमरे में रिकार्ड हो रहा था। इसी बीच दो युवक जा रहे थे कि अचानक यूट्यूबर उनके सामने कूद गया। यह देख दोनों युवक पहले तो डर गए लेकिन कुछ देर बाद मामला समझ आते ही यूट्यूबर की पिटाई कर दी। युवकों के अनुसार रात में अचानक इस तरह का कृत्य नहीं करना चाहिए। दोनों युवकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने यूट्यूबर को हिरासत में ले लिया, जिसे बाद में चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed