{"_id":"5c3379febdec2256e1301ed4","slug":"youth-throat-cut-by-chinese-thread-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में चाइनीज मंझे से एलआईसी एजेंट और युवक का गला कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में चाइनीज मंझे से एलआईसी एजेंट और युवक का गला कटा
Tue, 08 Jan 2019 10:43 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
चाइनीज मंझे घायल युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंधित चाइनीज मंझे के कारण बनारस के लोग रोजाना गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। मगर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साधे हुए हैं। सोमवार को लगातार दूसरे दिन चाइनीज मंझे से दो लोगों का गला कट गया। स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक के अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार कराया गया।
ककरमत्ता क्षेत्र के जानकी नगर की ऊषा तिवारी एलआईसी एजेंट हैं। बीएचयू से कमच्छा जाने के दौरान रवींद्रपुरी चौराहा के समीप ऊषा के गले में चाइनीज मंझा फंस गया। ऊषा ने किसी तरह से गले से मंझा हटाया और निजी चिकित्सक से उपचार कराईं।
उधर, बड़ागांव थाना अंतर्गत दासेपुर गांव के समीप हरहुआ-बाबतपुर फ्लाईओवर पर तेज प्रताप सिंह का गला चाइनीज मंझे से कट गया। तेज को हरहुआ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
तेज के गंभीर रूप से घायल होने पर ग्रामीणों ने खासी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को अभियान चलाकर जानलेवा चाइनीज मंझा के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए।
इससे पहले रविवार को चाइनीज मांझे से हरतीरथ स्थित यमुना टाकीज के समीप पठानी टोला निवासी राहुल सैनी (25) का गला कट गया। घटनास्थल के समीप मौजूद लोग उसे नजदीक स्थित अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार किया गया।

मौत की डर से बचने के लिए खुद रहें सतर्क
जानलेवा चाइनीज मंझा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए शहर में रोजाना धरना-प्रदर्शन हो रहा है लेकिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है। ऐसे में दोपहिया वाहन सवार लोग हेलमेट जरूर पहन कर निकलें और गले में मफलर जरूर लपेटे रहें। उधर, चाइनीज मांझे से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। कभी किसी का गला कट जा रहा है तो कभी हाथ कट जा रहा है। बावजूद इसके बाजारों में मांझे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।
सोमवार को शहर में कई जगहों पर विरोध कर छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों के लोगों ने चाइनीज मांझे का बहिष्कार करते हुए इसकी बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। सोमवार को हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने चाइनीज मांझे का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। सुबह-ए-बनारस क्लब और लक्ष्मी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने हाथ में पतंग-मांझा लेकर नारेबाजी की और लोगों को इसका प्रयोग न करने के प्रति जागरूकता की शपथ भी ली।