{"_id":"68b361b1fa6a101bbb0da08d","slug":"youth-showed-their-strength-on-national-sports-day-varanasi-news-c-20-vns1056-1105840-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवाओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवाओं ने दिखाया दम
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर माय भारत की ओर से हडियाडीह ग्रामसभा में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। उद्घाटन मुख्य अतिथि और ग्राम प्रधान नंदलाल सोनकर व विशिष्ट अतिथि अजय गोंड, विजय प्रसाद और लालू यादव ने किया। इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में गुड़िया की टीम विजेता और नैनसी की टीम उपविजेता रही।
400 मीटर महिला दौड़ में शिवानी मौर्य ने प्रथम, शालू कुमारी ने दूसरा और अस्मिता सोनकर ने तीसरा स्थान पाया। पुरुष दौड़ में रोहित राजभर पहले, रोहित यादव दूसरे और पवन तीसरे स्थान पर रहे। संचालन माय भारत की पूर्व एनवाईवी बरखा ने किया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में युवा मंडल के सहयोग से आयोजित हुआ।