फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth should come forward to enhance tourism market

पर्यटन बाजार बढ़ाने को आगे आएं युवा

Sun, 03 Apr 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी Updated Sun, 03 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Youth should come forward to enhance tourism market
सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा को सम्मानित किया गया।
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि देश की विश्व में जो विशिष्ट पहचान है, उनमें भारतीय परंपरा, विरासत और संस्कृति का बड़ा योगदान है। पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे पर्यटन बाजार को विश्व पटल पर मजबूत करने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर संगोष्ठी का उद्घाटन किया। अनिल जाजोदिया ने कहा कि किसी भी देश की संस्कृति, समाज को आगे बढ़ाने में युवाओं का बड़ा योगदान होता है। इस दौरान राजस्थानी और भोजपुरी भाषा को अनुसूची में नहीं डालने पर चिंता जाहिर की गई। इस दौरान लोगों ने दोनों भाषाओं को अनुसूची में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित पर्यटन मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


साथ ही एक लाख पोस्टकार्ड भेजने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष लोहिया ने की। इस मौके पर अनिल अग्रवाल, मनमोहन लोहिया, महेश चौधरी, अवधेश खेमका, श्रीनारायण खेमका, प्रेम मिश्रा, संजीव सिंह बिल्लू आदि उपस्थित थे। संचालन सुयश अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed