{"_id":"64cf85a30dde285a8a080c79","slug":"youth-parliament-cantt-mla-said-pay-attention-to-first-career-in-politics-2023-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवा संसद: कैंट विधायक बोले- राजनीति के पहले कॅरिअर पर दें ध्यान, स्वस्थ लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा संसद: कैंट विधायक बोले- राजनीति के पहले कॅरिअर पर दें ध्यान, स्वस्थ लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी जरूरी
Sun, 06 Aug 2023 05:06 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 06 Aug 2023 05:06 PM IST
सार
वाराणसी के संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में युवा संसद विमर्श 2023 का आय़ोजन हुआ। अमर उजाला इस कार्यक्रम का नॉलेज पार्टनर है।
विज्ञापन
संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में युवा संसद विमर्श
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवा संसद का उद्देश्य लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है। इससे युवाओं को संसद की कार्यवाही समझ आएगी और वो स्वस्थ राजनीति में भागीदारी कर सकेंगे। ये बातें कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित युवा संसद विमर्श 2023 में युवाओं को संबोधित करते हुए कहीं। अमर उजाला इस कार्यक्रम का नॉलेज पार्टनर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे अधिक युवा भारत में हैं और उन्हीं के कंधे पर देश का भविष्य है। ऐसे में आप युवाओं को राजनीति में भी कदम रखना होगा। हालांकि, इससे पहले जरूरी है कि आप अपने पैरों पर खड़े हों। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से देश की कमान संभाली है, तब से राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आगे होने वाले विकास के लिए युवाओं का सहयोग चाहिए।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि युवा संसद विमर्श 2023 के जरिये बच्चों को संसद की कार्यप्रणाली समझने का अच्छा मौका मिला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी राजनीति में हिस्सा लेना चाहिए। शहर के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि स्वस्थ राजनीति के लिए यह जरूरी है कि नेता शिक्षित हों। आज के विद्यार्थी ही कल देश का नेतृत्व करेंगे और देश को अलग-अलग क्षेत्रों में सार्थक दिशा देंगे। नेता के पास विजन नहीं होगा तो ब्यूरोक्रेसी उस पर हावी हो जाएगी।
विज्ञापन
संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में युवा संसद विमर्श
- फोटो : अमर उजाला
अतिथियों का स्वागत संत अतुलानंद रचना परिषद के सचिव ई. राहुल सिंह ने किया। सहायक निदेशक आयुष्मान सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों से करीब 550 बच्चों ने हिस्सा लिया। अतिथियों को अशोक स्तंभ का मोमेंटो और पौधे भेंट किए गए।
पहले दिन इन कमेटियों ने की चर्चा
कमेटी का नाम - एजेंडा
- लोकसभा - यूनिफार्म सिविल कोड
- राज्य सभा - भारत में आपराधिक कानून का सुधार
- संविधान सभा - संविधान निर्माण
- स्थानीय प्रतिनिधियों का संवाद - वाराणसी की हाल की विकास परियोजनाओं और योजनाओं की समीक्षा
- अखिल भारतीय राजनीतिक दलों की बैठक - एनडीए के तहत भारत के आर्थिक एकीकरण पर चर्चा
- भारतीय प्रेस कॉन्क्लेव - मीडिया के नियम और उसकी जवाबदेही पर विचार-विमर्श
- एआईएसएम - भारतीय राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व
- जन मंच - क्या भारत की आधुनिक शिक्षा प्रणाली सही दिशा में जा रही है?
- पर्यावरण - पर्यावरण संरक्षण और बचाव के लिए उठाए जा रहे कदम
- नगर निगम की मिनी सदन - शहर की समस्याओं और विकास पर मंथन