फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   youth no more... parents are praying for their well being

हिमाचल हादसा: नहीं रहे जिगर के टुकड़े...माता-पिता कर रहे सलामती की दुआ, परिजन शव लेने हुए रवाना

Tue, 27 Sep 2022 07:49 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2022 07:49 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में हुए हादसे में जौनपुर के ऋषभ राज गुप्ता और सौरभ गुप्ता की मौत की जानकारी अभी माता-पिता को नहीं दी गई है। परिजनों ने उनको सिर्फ घायल होने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
youth no more... parents are praying for their well being
हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हुए हादसे में जान गंवाने वाले जौनपुर के ऋषभ राज गुप्ता और सौरभ गुप्ता के माता-पिता को अभी तक पता नहीं है कि उनके पुत्र दुनिया में नहीं रहे। परिजनों ने उनको सिर्फ घायल होने की जानकारी दी है। ऋषभ इकलौता पुत्र था। दोनों के रिश्तेदार शव लाने के लिए हिमाचल रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन

जौनपुर नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रसूलाबाद मोहल्ले के निवासी जितेंद्र गुप्ता के पुत्र ऋषभ राज गुप्ता (30) दिल्ली में इंजीनियर थे। परिजनों ने बताया कि वह दोस्तों के साथ घूमने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान हादसा हो गया। वहीं हादसे में नई कॉलोनी हुसेनाबाद के निवासी ब्रजेश गुप्ता के पुत्र सौरभ गुप्ता की मौत हो गई है। सौरभ एक निजी कंपनी में दिल्ली में काम करते थे। वहीं से करीब पांच दिन पहले अपने साथियों के साथ कुल्लू मनाली घूमने के लिए गए थे। रविवार रात को उनका टेंपो ट्रेवलर खाई में जा गिरा, जिसमें दोनों युवकों के समेत सात लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

सौरभ के पिता ब्रजेश गुप्ता दवा के व्यापारी हैं और मां शर्मिला रानी सिरकोनी ब्लाक में शिक्षक हैं। जबकि ऋषभ के पिता जितेंद्र गुप्ता अधिवक्ता हैं और मां परिषदीय स्कूल में शिक्षक के पद पर हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि ऋषभ गुप्ता इकलौता पुत्र था। पुत्र के निधन की खबर को वह सह नहीं पाएंगे जिससे उनके माता-पिता को अभी उसके घायल होने की ही जानकारी दी गई है। उनके चचेरे भाई हिमाचल शव लेने के लिए गए हुए हैं। वहीं सौरभ गुप्ता के माता-पिता को भी लोगों ने बेटे के निधन की सूचना नहीं दी है। वह लोग बेटे की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed