पापा मैं दुनियां छोड़कर जा रहा हूं: 'आपके सपनों को पूरा नहीं कर सका, मुझे इसकी बहुत ग्लानि है', सुसाइड नोट लिखकर ट्रेन के आगे कूदा युवक
वाराणसी में युवक ने एक ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वह सुबह घर से निकला था और ट्रेक के सामने आ गया। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिस पर उसने लिखा है कि वह अपने पापा के सपनों को पूरा नहीं कर सका, और दुनिया छोड़कर जा रहा है।
विस्तार
वाराणसी में एक युवक ने रविवार की सुबह ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मृतक की पहचान की। वहीं सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, युवक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हादसा शिवपुर स्थित सभहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास भगवानपुर मोढ़ पर हुआ है।
पुलिस के अनुसार, बड़ागांव थाना क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी अजय कुमार यादव(21) पुत्र राधेश्याम यादव रविवार की सुबह अपने घर से निकला था। वह शिवपुर के सभहीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचकर वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रही ट्रेन के आगे कूद गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
युवक ने अपनी जेब में सुसाइड नोट भी छोड़ा है। मौत के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और उसकी पहचान की। लोगों ने परिजनों को सूचना दी। घटनास्थल पर परिजन और शिवपुर थाना पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरमाद हुए सुसाइड नोट में मृतक ने किसी को दोषी न ठहराते हुए लिखा कि मैं अपनी जिंदगी से ऊब चुका था। मेरी मौत में किसी का कोई हाथ और वजह नहीं है। पापा मैं आपके सपनों को पूरा न कर सका, जिसकी मुझे बहुत ग्लानि (पछतावा) है। अब मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं। पापा मुझे मेरी सभी गलतियों के लिए माफ करिएगा।
मैं आत्महत्या स्वयं अपने मन से कर रहा हूं। इसमें किसी का कोई भी दोष नहीं है। मृतक की मौत पर पूरे गांव मातम पसर गया है।