{"_id":"5fe449f08ebc3e3b590a13d4","slug":"youth-killed-on-spot-due-to-vehicle-collision-family-jammed-road-dead-body-on-road-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, परिजनों ने रोड पर शव रखकर किया चक्का जाम, पुलिस समझाने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, परिजनों ने रोड पर शव रखकर किया चक्का जाम, पुलिस समझाने में जुटी
Thu, 24 Dec 2020 01:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
रोड पर शव रखकर लगाया जाम।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में एक युवक को देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए, और गुरुवार की सुबह शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। मृतक के भाई ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चोलापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर लमही निवासी दिलीप कुमार यादव(25) को देर रात लालपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रिंग रोड पर परिजनों और ग्रामीणों पहुंच गए। उन्होंने शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया। मौक पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग नहीं माने।
विज्ञापन