फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth injured by shooting in election rivalry

चुनावी रंजिश में गोली मारकर युवक को किया घायल

Sun, 13 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth injured by shooting in election rivalry
बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के चुरावनपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर रविवार की शाम मारपीट के दौरान एक पक्ष की तरफ से फायरिंग की गई। जिसमें गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मारपीट में दोनों तरफ से दो महिलाओं समेत आठ लोगों को भी चोटें आईं हैं । सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई। चुरावनपुर गांव निवासी राम सिंह चौहान एवं रविन्द्र चौहान के बीच पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही है। चुनावी रंजिश में इसके पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो चुकी है । पूर्व की घटना में पुलिस कार्रवाई के नाम पर बस खानापूर्ति करती रही। रविवार की शाम दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई । दोनों पक्षों से जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे । उसी दौरान एक पक्ष ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिससे दूसरे पक्ष के 30 वर्षीय श्रवण कुमार चौहान के कमर में गोली लग गई। गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लाठी डंडे और ईंट-पत्थर से कृष्ण कुमार चौहान व रामसिंह घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के रविन्द्र चौहान, समरजीत चौहान, राजेश चौहान, सूरज चौहान, सुखराम चौहान, जगदीश चौहान, मंजू देवी व इतवारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को बक्शा सीएचसी में भर्ती कराया गया है । थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह का कहना है कि गोली से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में किशोरी की मौत
केराकत। केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार को 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। किशोरी की तबीयत अचानक खराब होने पर परिजन उसे एक निजी चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed