फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth given Taliban punishment after accusing him of mobile theft in Jaunpur

Video: मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर युवक को दी तालिबानी सजा, बाल छीले, कपड़े उतार...; वीडियो वायरल

Sun, 11 Aug 2024 09:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहगंज (जौनपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहगंज (जौनपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 11 Aug 2024 09:53 PM IST
सार

लोगों ने युवक को पकड़ कर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए बंधक बनाकर पिटाई कर दी। साथ ही उसके बाल छीलने लगे। जिसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन
Youth given Taliban punishment after accusing him of mobile theft in Jaunpur
युवक के साथ लोगों ने की बर्बरता - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जौनपुर के आजमगढ़ मार्ग स्थित बैंक के पास एक युवक को मोबाइल चोर कहकर लोगों ने पीट दिया। बंधक बनाकर पीटने के साथ बाल काटते समय का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चोर को पकड़ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन




क्षेत्र के भांदी खास मोहल्ला निवासी मुर्तजा पुत्र सोहराब रविवार को नगर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर खड़ा था। उसी दौरान दुकानदार समेत नगर के कुछ लोगों ने मोबाइल चोर कहकर उसे दौड़ा लिया। आजमगढ़ मार्ग स्थित बैंक के पास की गली में युवक को पकड़ कर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए बंधक बनाकर पिटाई कर दी। साथ ही उसके बाल छीलने लगे। जिसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed