फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth get jobs in Germany and Japan 90% seats reserved women in Israel

UP : जर्मनी और जापान में युवाओं को मिलेगी नौकरी, बस करना होगा ये काम; महिलाओं को विशेष माैका

Sat, 11 Jan 2025 05:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा सार्थक पांडेय, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
सार्थक पांडेय, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 11 Jan 2025 05:24 PM IST
सार

Varanasi News : सेवायोजन कार्यालय ने इन देशों की सरकारों से करार किया है। भारत देश के युवाओं को नाैकरी के लिए अब जापान, जर्मनी और इस्राइल भी भेजा जाएगा। इससे युवाओं के अनुभव बढ़ेंगे। कई पदों पर नौकरी के लिए पूर्वांचल में युवाओं की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Youth get jobs in Germany and Japan 90% seats reserved women in Israel
सेवायोजन कार्यालय ने जापान, जर्मनी और इस्राइल की सरकार से करार किया है। - फोटो : freepik

विस्तार

देश के बाद अब युवाओं को विदेशों में नौकरी का मौका मिल रहा है। सेवायोजन कार्यालय ने जापान, जर्मनी और इस्राइल की सरकार से करार किया है। इस बार महिलाओं के लिए सीट आरक्षित की गई है। 

विज्ञापन


इस्राइल में 10 प्रतिशत पुरुष, 90 प्रतिशत महिलाओं के लिए सीट आरक्षित की गई है। जापान और जर्मनी में भी महिलाओं के लिए सीट आरक्षित की गई है। रोजगार संगम पोर्टल sewayojan.up.nic.in/ पर आवेदन शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन


पिछले साल कार्यालय ने इस्राइल में श्रमिकों को रोजगार के लिए भेजा था। जापान, जर्मनी और इस्राइल सरकार से करार के बाद स्वास्थ्य विभाग में सहायक नर्स, केयर टेकर और डिलेवरी बॉय सहित कई पदों पर नौकरी के लिए पूर्वांचल में युवाओं की तलाश की जा रही है। आवेदन की अंतिम तारीख 31 जनवरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग्रेजी के साथ संबंधित देश की भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। युवाओं के पास कम से कम एक साल का अनुभव जरूरी है। जरूरत पड़ने पर ट्रेनिंग देने की तैयारी चल रही है। रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि किसी को आवेदन में कोई परेशानी हो तो वह सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। 

जर्मनी के लिए योग्यता
जर्मनी में 250 पदों के लिए आवेदन मांगे गए है। जिनके पास नर्सिंग डिप्लोमा या बीएससी, जीएनएम की डिग्री के साथ एक साल का अनुभव हो। इन्हें अस्पतालों, विशेष क्लीनिकों, पुनर्वास केंद्रों और वृद्धों की देखभाल के लिए रखा जाएगा। उन्हें सप्ताह में पांच दिन आठ घंटे नौकरी करनी होगी। चालीस साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। 2.30 लाख रुपये सैलरी मिलेगी।

जापान के लिए योग्यता
जापान में 50 युवाओं के लिए आवेदन मांगे गए हैं। केयर टेकर और डिलीवरी बॉय के लिए 20 से 27 साल के युवा नौकरी कर सकते हैं। कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए। 1.17 लाख रुपये सैलरी दी जाएगी। वहीं, इस्राइल में पांच हजार युवाओं के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 25 से 45 साल के युवा आवेदन कर सकते हैं। इन्हें 1.32 लाख रुपये सैलरी दी जाएगी।

बोले अधिकारी
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जर्मनी, जापान और इस्राइल के युवाओं को भेजा जा रहा है, आने वाले समय में और युवाओं को भेजा जाएगा। - मुकेश कुमार, सहायक निदेशक, सेवायोजन कार्यालय वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed