फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   youth from deoria dies due to drowning in Ganga at Tulsi Ghat in Varanasi

Varanasi: तुलसी घाट पर गंगा में डूबने से देवरिया के युवक की मौत, दोस्तों के साथ नहाने के दौरान हादसा

Sun, 02 Apr 2023 08:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 02 Apr 2023 08:58 PM IST
सार

तुलसी घाट पर रविवार को गंगा में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण देवरिया का हैप्पी मिश्रा (18) डूब गया। कड़ी मशक्कत के बाद घंटे भर बाद शव बाहर निकाला गया। हैप्पी दोस्तों के साथ स्नान करने आया था। 

विज्ञापन
youth from deoria dies due to drowning in Ganga at Tulsi Ghat in Varanasi
युवक के डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के तुलसी घाट पर रविवार को गंगा में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण देवरिया का एक युवक हैप्पी मिश्रा (18) डूब गया। सूचना पाकर पहुंची भेलूपुर थाने की पुलिस ने एनडीआरएफ और जल पुलिस के जवानों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद घंटे भर बाद युवक का शव बाहर निकाला।

विज्ञापन


देवरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कतरारी का रहने हैप्पी गंगा स्नान के लिए अपने साथी हर्ष गुप्ता, आयुष कुमार, उत्कर्ष राज और अतुल प्रकाश के साथ तुलसी घाट गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी की ओर चला गया। उसके दोस्त जब तक शोर मचाकर किसी से मदद मांगते तब तक वह डूब चुका था।

विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

घाट पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस आई और युवक का शव बाहर निकाला गया। हैप्पी के दोस्तों ने बताया कि वह दुर्गाकुंड क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे की मां को अनहोनी की आशंका, कहा- कुछ हुआ तो समर सिंह और संजय होंगे जिम्मेदार

इस संबंध में भेलूपुर थाना प्रभारी रमाकांत दुबे ने बताया कि युवक के पिता शिवकांत मिश्रा को हादसे की सूचना दे दी गई है। वह वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed