फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth employment Medical students do internship PM Modi said in Kashi country getting healthier

युवाओं को मिलेगा रोजगार : मेडिकल छात्र कर सकेंगे इंटर्नशिप, काशी में बोले PM Modi; स्वस्थ्य हो रहा देश

Mon, 21 Oct 2024 02:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 02:58 PM IST
सार

Varanasi News : आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह के दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो बच्चियों को चश्मा पहनाया। पीएम ने मंच पर जिले के सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली रितिका गौड़ और साएमा परवीन को चश्मा पहनाया। साथ ही उन्हें मंच पर आशीर्वाद भी दिया। 

विज्ञापन
Youth employment Medical students do internship PM Modi said in Kashi country getting healthier
रितिका को चश्मा पहनाते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शंकरा आई हॉस्पिटल रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देगा। यहां मेडिकल कॉलेज के छात्रों को इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। सपोर्ट स्टाफ के रूप में लोगों के लिए नौकरियों के भी रास्ते खुलेंगे।

विज्ञापन


पीएम ने रविवार को अस्पताल के लोकार्पण के बाद कहा कि कैंसर मरीजों को पहले दिल्ली, मुंबई जाना पड़ता था, लेकिन अब महामना कैंसर संस्थान में इलाज हो रहा है। बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड सहित देश के अन्य हिस्सों के हजारों लोग यहां उपचार के लिए आते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा मेडिकल कॉलेजों में नई सीट भी जोड़ी गई है। आने वाले पांच सालों में 75000 नई मेडिकल की सीटें जुड़ेंगी। लोगों की डिजिटल हेल्थ आईडी बनाई जा रही है। ई संजीवनी में अब तक 30 करोड़ लोग ऑनलाइन परामर्श ले चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, शंकरा आई फाउंडेशन से जुड़े डॉ. एसवी बाला सुब्रमण्यम, डॉ. आरवी रमणी, रेखा झुनझुनवाला मौजूद रहीं।

बिहार में भी खुलेगा शंकरा आई हॉस्पिटल: पीएम ने कांची कामकोटि पीठम् के जगद्गुरु शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती से बिहार में भी शंकरा आई हॉस्पिटल खोलने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि बिहार में बहुत परिश्रमी लोग हैं उनको स्वास्थ्य की सेवाओं को लाभ मिलना चाहिए। इस पर शंकरा आई फाउंडेशन से जुड़े ट्रस्टी आर रमणी ने मंच से घोषणा की।

Youth employment Medical students do internship PM Modi said in Kashi country getting healthier
सिगरा स्टेडियम में लोगों को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

बीमारियों पर खर्च में 25 प्रतिशत की कमी
प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 साल पहले देश में टीकाकरण का ग्राफ 60 प्रतिशत तक ही था। हर साल टीकाकरण का ग्राफ 1 प्रतिशत ही बढ़ रहा था। अब सरकार की ओर से मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से टीकाकरण का कवरेज बढ़ाया गया। 

काशी में दिख रहा नेत्र का उत्सव
शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती ने कहा कि काशी में नेत्र का उत्सव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने कोयंबटूर में उद्घाटन के समय नेत्र यज्ञ की बात कही थी। यह आज देखने को मिल रहा है। देश में जो विकास हो रहा है इसका मुख्य कारण है कि हमको अच्छे नेता मिले हैं।

समाज में व्यक्ति भी मुख्य है और व्यक्तित्व भी मुख्य है और सबको जोड़ने का नेता भी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की तरह यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शांति के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। भारत की उन्नति होगी तो विश्व की भी उन्नति होगी। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का मतलब नरेंद्र दामाेदार दास का अनुशासन है।

Youth employment Medical students do internship PM Modi said in Kashi country getting healthier
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू। - फोटो : अमर उजाला

तीन साल में तैयार होगा नया टर्मिनल भवन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा कि वाराणसी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन तीन गुना ज्यादा क्षमता के साथ अगले तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा। साल 2028 तक यात्रियों की ये संख्या बढ़कर 40 लाख से ज्यादा होने की उम्मीद है। वर्ष 2047 तक ये आंकड़ा तीन करोड़ पार कर जाएगा।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने वाराणसी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कहा कि काशी सदियों से हमारे धर्म और संस्कृति का प्रतीक रही है। हम अपने एयरपोर्ट पर संस्कृति और विरासत को दर्शाने का भी काम करेंगे। वाराणसी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन बाबा विश्वनाथ मंदिर और भगवान शिव के त्रिशूल से प्रेरित है। पीएम ने 10 साल के कार्यकाल में एयरपोर्ट की संख्या 74 से 157 तक ले जाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश अकेला ऐसा राज्य है, जहां 10 से ज्यादा एयरपोर्ट ऑपरेशन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमसे भी ज्यादा युवा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed