फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth dies in road accident after car collides with bike in varanasi

वाराणसी में हादसा: बाइक से ससुराल जा रहा था युवक, चार पहिया वाहन की टक्कर से मौत; शव देखते ही बदहवास हुई पत्नी

Tue, 06 Oct 2026 12:02 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 06 Oct 2026 12:02 AM IST
सार

बचौरा में एक ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे सुनील का सिर कुचलते हुए वाहन भाग निकला। हादसे में उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Youth dies in road accident after car collides with bike in varanasi
Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में फूलपुर थाना क्षेत्र के बचौरा भट्ठे के पास सोमवार को दोपहर वाहन की टक्कर से बाइक सवार सुनील वर्मा (35) की मौत हो गई। वह पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी बदहवास हो गई। फूलपुर पुलिस ने शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के कुसहा निवासी सुनील वर्मा बाइक से दोपहर में अपनी पत्नी व बच्चों को लेने कठिराव में ससुराल जा रहा था। बचौरा में एक ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे सुनील का सिर कुचलते हुए वाहन भाग निकला। घटनास्थल पर ही सुनील की मौत हो गई। पुलिस ने पास मिले आधार कार्ड व मोबाइल से उसकी शिनाख्त की। 
विज्ञापन


घटनास्थल से दो किमी दूर ससुराल में सूचना मिली तो कोहराम मच गया। पत्नी बिलखते हुए मौके पर पहुंची और शव देखते ही अचेत हो गई। पत्नी चंदा देवी व उसके दो बेटी और दो साल का एक बेटा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुनील वर्मा सूरत में फैक्ट्री में काम करता था और छुट्टी लेकर घर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी और बच्चों को लाने ससुराल जा रहा था। तीन दिन बाद उसे सूरत जाना था। छोटे भाई की मौत एक साल पहले हो चुकी है। वह घर का इकलौता कमाऊ पुत्र था। फूलपुर इंस्पेक्टर अजय राज वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन मालिक और चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed