फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth dies due to scorching current in Azamgarh

गाय को बचाने के चक्कर में आलू के खेत की सुरक्षा में लगे कटीले तार को छूते ही युवक संग जो हुआ....

Sat, 18 Jan 2020 08:32 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 18 Jan 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to scorching current in Azamgarh
करंट लगने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाने के खैरघाट गांव में आलू के खेत की रखवाली के लिए लोहे के कटीले तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से शनिवार की भोर में फंसकर युवक और गाय की मौत हो गई। युवक अपनी गाय को पकड़ने के लिए उसके पीछे लगा हुआ था और घटना से गांव में हड़कंप मच गया। आरोपी किसान घर छोड़कर फरार हो गया। युवक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

 

सूरज विश्वकर्मा (35) पुत्र नगीना रौनापार थाने के खैरघाट गांव का निवासी था। एक बेटा और दो बेटियों के पिता सूरज गुजरात के सूरत शहर में रहकर नौकरी करता था। वह करीब एक सप्ताह पूर्व छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। शनिवार की भोर में सूरज की गाय गौशाला से निकलकर खेत की तरफ भागने लगी।

विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर सूरज उसके पीछे दौड़ा। उसकी गाय गांव के रहने वाले पतिराम पटेल के आलू के खेत की तरफ भागी। पतिराम पटेल ने अपने खेत को चारो तरफ से लोहे के कटीले तार से घेरकर उसमें करंट प्रवाहित करने के लिए विद्युत तार जोड़ दिया था। करंट लगने से सूरज और उसकी गाय झुलस गई। युवक और गाय दोनो की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह टहलने निकले गांव वालों के जरिए घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। सूरज की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूरज के पिता नगीना विश्वकर्मा ने तहरीर देकर पतिराम पटेल के विरुद्ध केस दर्ज कराया और पुलिस संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। वह घर छोड़कर फरार है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही। अभी सफलता नहीं मिल सकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed