फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth dies due to drown in Ganga during bath at Tulsi Ghat in varanasi

वाराणसी: तुलसी घाट पर स्नान के दौरान गंगा में डूबने से युवक की मौत, शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

Fri, 11 Jun 2021 04:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Jun 2021 04:44 PM IST
सार

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया था, जिसके चलते वह डूब गया। घाट के किनारे ही युवक का कपड़ा और चप्पल मिला। हालांकि युवक के कपड़े से ऐसी कोई सामग्री या कागज नहीं मिली जिससे कि उसकी शिनाख्त हो सके। 

विज्ञापन
Youth dies due to drown in Ganga during bath at Tulsi Ghat in varanasi
घाट के किनारे ही युवक का कपड़ा और चप्पल मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के तुलसी घाट पर शुक्रवार दोपहर गंगा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के गंगा में डूबने से घाटों पर सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंचे अस्सी चौकी इंचार्ज और जल पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे बाद युवक का शव को गंगा से बाहर निकलवाया। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया था, जिस कारण  वह डूब गया।

विज्ञापन


घाट के किनारे ही युवक का कपड़ा और चप्पल मिला। हालांकि युवक के कपड़े से ऐसी कोई सामग्री या कागज नहीं मिली जिससे कि उसकी शिनाख्त हो सके। अस्सी चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक की फ़ोटो के जरिए सोशल मीडिया और पुलिस की मदद से उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed