फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth died at varanasi ganga ghat

जल निगम की टंकी से गिरने से दवा व्यापारी की मौत, ठेले पर ले गए अस्पताल

Thu, 01 Feb 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 01 Feb 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
Youth died at varanasi ganga ghat
टंकी से गिरे युवक को ठेले से ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के राजेंद्र प्रसाद घाट स्थित जल निगम की सीवेज पंपिंग स्टेशन की टंकी से बुधवार को एक युवक गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को मल्लाहों मल्लाहों ने ठेले से को मारवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखकर उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवक की शिनाख्त चौक क्षेत्र के दवा व्यापारी विवेक सेठ (34) के तौर पर हुई है। परिवारीजनों को घटना की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विवेक ने आत्महत्या की या दुर्घटनावश नीचे गिरा फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


राजेंद्र प्रसाद घाट पर बुधवार की सुबह आठ बजे के लगभग आमजन गंगा स्नान और पूजापाठ में व्यस्त थे। इसी दौरान जल निगम की टंकी से तकरीबन सौ फीट से ज्यादा की ऊंचाई से एक युवक सीधे घाट पर जा गिरा। युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी और उसका हाथ-पैर टूट गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मूकदर्शक के तौर पर नजर आई

Youth died at varanasi ganga ghat
demo pic
घाट पर मौजूद मल्लाह विनोद निषाद ने अपने सहयोगियों की मदद से युवक को मारवाड़ी अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर देखकर उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घाट पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा रही कि युवक मोबाइल से बात कर रहा था।

संभवत: इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह सीधे नीचे जा गिरा। माघी पूर्णिमा के मद्देनजर बुधवार को राजेंद्र प्रसाद घाट के साथ ही आसपास के घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा था। मगर, किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक भी एंबुलेंस नहीं लगाई गई थी।

इसके साथ ही वाटर एंबुलेंस का भी कहीं पता नहीं लगा और पुलिस मूकदर्शक के तौर पर नजर आई। ऐसे में मल्लाहों ने ठेले से विवेक को मारवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। इसे लेकर आमजन ने प्रशासनिक इंतजाम पर गंभीर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed