{"_id":"605d921cb900da7187066bd1","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-in-ghazipur-district-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रेमिका पर हमले के आरोपी ने जेल में फंदा लगाकर दी जान, दो माह से था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रेमिका पर हमले के आरोपी ने जेल में फंदा लगाकर दी जान, दो माह से था बंद
Fri, 26 Mar 2021 01:20 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: हरि User
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
डीएम और एसपी के निरीक्षण के 24 घंटे के भीतर ही प्रेमिका पर हमले के आरोप में जिला जेल में बंद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। अन्य बंदी से इसकी सूचना मिलने पर आनन फानन जेल अधिकारियों ने फंदे से उतारकर युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल में बंदी के आत्महत्या के मामले की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। आत्महत्या करने वाला युवक दो माह पूर्व ही अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला करने के आरोप में जेल आया था।
विज्ञापन
गाजीपुर जनपद के सादात थाना क्षेत्र के डढ़वल निवासी नंदकिशोर 23 जनवरी को एकतरफा प्यार में चाकू से प्रेमिका पर हमला कर दिया था। इसमें युवती के एक हाथ की तीन अंगुलियां कट गई थीं। युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। घटना के बाद से आरोपी युवक जेल की बैरक तीन में बंद था। जेल सूत्रों की मानें तो घटना के बाद से युवक अवसादग्रस्त था।
विज्ञापन
जेलर राजेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम युवक ने बैग का फंदा बनाकर पाठशाला में दीवार के सहारे लटक गया। इसकी जानकारी होने पर आनन-फानन उसे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना से पहले डीएम-एसपी ने किया था निरीक्षण
Trending Videos
जिला जेल का निरीक्षण बृहस्पतिवार की शाम जिला जज प्रशांत मिश्रा, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और एसपी डॉ. ओपी सिंह ने किया था। इस दौरान जेल में एक-एक सामान की तलाशी भी ली गई थी।