फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth brutally beaten for stealing 300 grams  gold died in BHU hospital in Varanasi

वाराणसी: 300 ग्राम सोना चोरी के शक में बहनोई ने साले को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में तोड़ा दम

Sun, 12 Sep 2021 06:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 12 Sep 2021 06:37 PM IST
सार

बेटे की मौत के बाद से आक्रोशित पिता अशरफ अली सहित परिजनों ने चौक थाने पर पहुंच करीम सहित अन्य साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। किसी तरह पुलिस ने परिजनों सहित अन्य को समझा बुझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन
Youth brutally beaten for stealing 300 grams  gold died in BHU hospital in Varanasi
थाने पहुंचे परिजन और मृतक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रेशम कटरा में शनिवार रात सोना चोरी के आरोप में बहनोई की पिटाई से घायल साले की मौत हो गई। रिश्ते में लगने वाले बहनोई और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात चौक थाने पर काफी हंगामा भी किया।  

विज्ञापन


चौक थाना अंतर्गत ओंकालेश्वर निवासी अशरफ अली का पुत्र सलमान 19 वर्ष अपने बहनोई के ममेरे भाई करीम की रेशम कटरा स्थित आभूषण की दुकान पर काम करता था। शनिवार रात जब करीम सोने का मिलान कर रहा था कि 300 ग्राम सोना कम मिला।
विज्ञापन


इस पर सलमान से पूछताछ शुरू हुई, क्योंकि सोने की सफाई की जिम्मेदारी सलमान को दी गई थी। पूछताछ के बाबत सलमान ने सोने के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की तो आरोप है कि करीम और उसके साथ दो अन्य साथियों ने सलमान की जमकर पिटाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर शव रख फरार हो गए आरोपी

इस बीच मरणासन्न हाल में सलमान को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा ले गए, जहां से जवाब मिलने पर बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर भिजवाया गया। इसी बीच रास्ते में ही सलमान ने दम तोड़ दिया। इसके बाद करीम और उसके साथियों ने सलमान के घर पर शव रख फरार हो गए।

बेटे की मौत के बाद से आक्रोशित पिता अशरफ अली सहित परिजनों ने चौक थाने पर पहुंच करीम सहित अन्य साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। किसी तरह पुलिस ने परिजनों सहित अन्य को समझा बुझाकर शांत कराया। इस संबंध में इंस्पेक्टर चौक आशुतोष तिवारी ने बताया कि करीम सहित अन्य अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस को सूचना दिए बगैर करने जा रहे थे अंत्येष्टि

पुलिस के अनुसार सलमान की मौत के बाद परिजन कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए शव की अंत्येष्टि करने जा रहे थे। इस दौरान अशरफ के अन्य रिश्तेदारों ने समझाया कि  पुलिस को सूचना दिए बगैर यदि शव की अंत्येष्टि कर दी जाएगी तो करीम अपना सोना वापस मांगेगा। तब क्या करोगे। इस पर परिजन रात 12 बजे के बाद चौक थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed