फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth arrested by Anti Romeo Squad in varanasi who Was molesting girls coming to puja pandal

Varanasi: पूजा पंडाल में आने वाली युवतियों से कर रहा था छेड़खानी, एंटी रोमियो स्क्वॉड ने किया गिरफ्तार

Sat, 28 Jan 2023 10:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 28 Jan 2023 10:56 PM IST
सार

वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र की कांशीराम आवास कॉलोनी के समीप स्थापित सरस्वती मां के पूजा पंडाल में आने वाली युवतियों से छेड़खानी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Youth  arrested by Anti Romeo Squad in varanasi who Was molesting girls coming to  puja pandal
छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र की कांशीराम आवास कॉलोनी के समीप स्थापित सरस्वती मां के पूजा पंडाल में आने वाली युवतियों से छेड़खानी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कमलेश कुमार बताया। वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय युवतियों और महिलाओं ने खासी नाराजगी जताई। सभी का कहना था कि पूजा पंडाल में इस तरह की करतूत करने वालों के साथ पुलिस को सख्ती से पेश आना चाहिए।

विज्ञापन


इस संबंध में शिवपुर थाने के एंटी रोमियो स्क्वॉड प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि हमारे पास सूचना आई थी कि कांशीराम आवास कॉलोनी के समीप स्थापित देवी सरस्वती के पंडाल में एक युवक छेड़खानी कर रहा है। सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


घर पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया
शांतिपुरम कॉलोनी में रहने वाली अपने घर पर पथराव और दो राउंड फायरिंग करने की शिकायत लंका थाने में की है। आरती के अनुसार शुक्रवार की आधी रात उनके घर पर पथराव कर फायरिंग की गई। पथराव में उनके परिवार के दो लोग घायल हुए हैं। हमलावर बिहार के रहने वाले हैं। आरती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed