फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth and girl ate poison at Banaras railway station boy died girl condition is critical

बनारस रेलवे स्टेशन पर जहर खाकर युवक ने दी जान, किशोरी की हालत गंभीर

Thu, 05 Aug 2021 12:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 05 Aug 2021 12:31 AM IST
सार

किशोरी को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Youth and girl ate poison at Banaras railway station boy died girl condition is critical
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार शाम संदिग्ध हाल में किशोरी और एक युवक अचेतावस्था में मिले। एक ऑटो चालक ने दोनों को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी हुई है।

विज्ञापन


बुधवार को शाम करीब चार बजे स्टेशन के सर्कुलेटिंग परिसर में 14 वर्षीय किशोरी और लगभग 35 वर्षीय युवक उल्टी करने लगे। दोनों को उल्टी करते देख लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एक आटो के जरिए मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं किशोरी की भी हालत चिकित्सकों ने गंभीर बताई है। 
विज्ञापन


चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची कबीरचौरा चौकी पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है। किशोरी मिर्जापुर जिले की बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed