फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   youngman died in accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 23 Jun 2021 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
youngman died in accident
नगरा। भीमपुरा मार्ग पर ताड़ीबड़ा गांव के समीप बुधवार अपराह्न अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मऊ जनपद के दोहरीघाट थानांतर्गत सियारही बरगला निवासी हेशामुद्दीन उर्फ राजू (22) तथा नवप्रभात उर्फ पिंटू पाल (30)चंद्रहा बारात में आए थे। दोनों किसी की बाइक लेकर नगरा आ रहे थे। नगरा-भीमपुरा मार्ग पर ताड़ीबड़ा गांव काली स्थान के सामने पहुंचे थे कि सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरकर दोनों छटपटाने लगे। हेशामुद्दीन की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीणों ने घायल नवप्रभात को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed