भदोही में ईंट से वार कर छोटे ने बड़े भाई को मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में बाबूसराय बाजार-कन्नौजिया बस्ती में बुधवार की रात छोटे भाई ने दिव्यांग बड़े भाई के सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद रोते-बिलखते परिजनों से जानकारी मिलने पर पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति है।
मृतक के पिता छेदीलाल कन्नौजिया ने बताया कि उसके दोनों पुत्र सुरेश और रामचंद्र मानसिक रूप से दिव्यांग हैं जिनका इलाज चल रहा है। कुछ दिनों से सुरेश की हालत में सुधार आने पर वह परिजनों के साथ घर पर रहकर कामकाज में हाथ बंटा रहा था। रात में दोनों भोजन करने के बाद सोने चले गए। रात लगभग 10 बजे रामचंद्र चिल्लाते हुए सुरेश के सिर पर ईंट से वार करने लगा। घायल सुरेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
रोज होती थी लड़ाई
मृतक के पिता छेदीलाल कन्नौजिया ने बताया कि इस तरह की लड़ाई रोज होती थी जिसे नजरअंदाज कर परिजन बिस्तर से नहीं उठे। जब दरवाजे को ईंट से पीटने पर शक हुआ तो दरवाजा खोलकर देखा। सामने सुरेश लहूलुहान होकर कराह रहा था। शोरगुल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन सुरेश को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जानकारी होने पर रात में ही हत्यारोपी भाई रामचंद्र को हिरासत में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिव्यांग होने के कारण रामचंद्र को मेंटल अस्पताल वाराणसी में भर्ती करा दिया गया है।