फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young woman committed suicide in police station she had come with her child police was pressuring

UP: कोतवाली में पूछताछ के बाद महिला ने जहर खाकर दी जान, पति के अफेयर केस में पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप

Fri, 11 Jul 2025 09:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Jul 2025 09:36 PM IST
सार

UP Crime News: वाराणसी को कोतवाली परिसर में महिला की जहर खाने से माैत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोप है कि अपनी बच्चे के साथ पहुंची महिला पर समझाैते के लिए दबाव बनाया जा रहा था। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
young woman committed suicide in police station she had come with her child police was pressuring
कोतवाली परिसर में महिला की माैत के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: कोतवाली थाना परिसर में शुक्रवार को डेढ़ वर्ष के दुधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर आई एक महिला ने डीसीपी कार्यालय के सामने जहर खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


चौबेपुर के गोहरांव गांव निवासी पूजा यादव (28) प्रेम प्रेपंच के मामले में महिला थाने आई थी। वहीं, इस घटना को लेकर पूजा के परिजनों ने महिला थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर पूजा के ऊपर समझौता के लिए दबाव बनाने और उल्टे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पूजा यादव को प्रेम संबंध के विवाद को लेकर महिला थाने बुलाया गया था। 2020 में पूजा की शादी हुई थी। पूजा का गांव के ही रोशन यादव से प्रेम संबंध था, लेकिन वह एक अन्य युवती के संपर्क में भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की जानकारी जब दूसरी युवती को हुई तो उसने महिला थाने में रोशन और पूजा के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। इस मामले में थाने पहुंची पूजा ने अपना पक्ष रखा, लेकिन महिला थाने की प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी पूजा के ऊपर तरह-तरह का दबाव बनाने लगे।

परिजनों में मचा कोहराम

परिजनों के मुताबिक, पूजा यादव को थाने बुलाकर मामले में समझौता कराने की कोशिश की गई। महिला थाने में बातचीत के दौरान पुलिस और शिकायतकर्ता का दबाव इतना बढ़ गया कि पूजा मानसिक रूप से टूट गई। वह अपने वर्षों पुराने रिश्ते की दुहाई देती रही, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी।

आरोप है कि पुलिस ने उससे कहा कि यदि समझौता नहीं किया तो उस पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। इस दौरान पूजा महिला थाने से निकलने के कुछ मिनट बाद ही कोतवाली परिसर में स्थित डीसीपी कार्यालय के सामने गिर पड़ी।

पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

young woman committed suicide in police station she had come with her child police was pressuring
पूजा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

उसके मुंह से झाग निकलता देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे मंडलीय अस्पताल ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना पर एडीसीपी महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव मौके पर पहुंचीं और सीसीटीवी फुटेज की जांच के आदेश दिए। पुलिस इस मामले में रोशन यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

पूजा यादव की शादी वर्ष 2020 में भगवानपुर निवासी युवक से हुई थी, जो नासिक में संतरे और अन्य फलों का कारोबार करता है। उसके दो बेटे हैं, जिनमें एक चार साल का और दूसरा मात्र डेढ़ साल का है। घटना के समय पूजा अपने छोटे बेटे को लेकर थाने आई थी।

कोतवाली पुलिस ने शव लिया कब्जे में, होगा पोस्टमार्टम
पूजा यादव की मौत के बाद महिला थाना समेत कोतवाली परिसर में हड़कंम मच गया। इस मामले में महिला थाना प्रभारी को घटना की जानकारी के लिए फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं, महिला थाने पर तैनात पुलिसकर्मी भी घटना के बाद उधर-उधर हटबढ़ गए थे।

इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि घटना कोतवाली थाना परिसर में हुई है, इस कारण कोतवाली पुलिस ने पूजा के शव को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा भर कर लाश का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ताकि मौत की सही वजह सामने आ सके। रात 10:20 बजे तक पूजा के परिजनों के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed