{"_id":"69e742950fd0166cae0b2fdc","slug":"young-woman-climbed-atop-bsnl-tower-insisting-on-marrying-her-lover-in-azamgarh-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: टावर पर चढ़कर युवती ने किया हंगामा, बोली- इंस्टाग्राम पर हुई मुलाकात, अब शादी से कर रहा इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: टावर पर चढ़कर युवती ने किया हंगामा, बोली- इंस्टाग्राम पर हुई मुलाकात, अब शादी से कर रहा इन्कार
Tue, 21 Apr 2026 02:55 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:55 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक युवती टावर पर चढ़ गई। इसकी जानकारी होते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करने में जुटी रही। काफी मशक्कत के बाद युवती टावर से नीचे उतरी।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ी युवती
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवा नहर स्थित बीएसएनएल टावर पर मंगलवार को एक युवती के चढ़ जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 4 बजे टावर पर चढ़ी युवती को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने टावर पर चढ़कर युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह काफी देर तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। बीएसएनएल के कर्मचारी भी उसे मनाने में जुटे रहे। करीब साढ़े छह घंटे की मशक्कत के बाद सुबह लगभग 10.30 बजे युवती सुरक्षित नीचे उतर आई, जिसके बाद पुलिस टीन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
युवती ने बताया कि वह जौनपुर जनपद के शाहगंज थाना क्षेत्र के नटाऊली गांव की निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि करीब 10 माह पहले उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव गांव निवासी एक युवक से हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इन्कार कर दिया। प्रेम प्रसंग से आहत होकर युवती ने यह कदम उठाया। पुलिस के अनुसार, वह पहले भी दो बार टावर पर चढ़ चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; देह व्यापार: ‘नई गड्डी’, ‘फ्रेश मोमो’ और ‘रजनीगंधा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे एजेंट, ऐसे चल रहा खेल
थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि युवती को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी युवती दो बार टावर पर चढ़ चुकी है। युवक के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज हो चुका है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।