{"_id":"61091ad6d80997142c14f36b","slug":"young-man-wearing-headphones-died-after-being-struck-by-a-train-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: हेडफोन लगाना युवक को पड़ा महंगा, ट्रेन से कट कर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: हेडफोन लगाना युवक को पड़ा महंगा, ट्रेन से कट कर हुई मौत
Wed, 04 Aug 2021 09:51 AM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: हरि User
Updated Wed, 04 Aug 2021 09:51 AM IST
सार
सरायमीर क्षेत्र के खरेवां गांव के पास आनंद बिहार एक्सप्रेस से हादसा हुआ। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक युवक को हेडफोन लगाना महंगा पड़ गया। ट्रेन की आवाज न सुनाई देने पर कटकर युवक की मौत हो गई। मामला सरायमीर थाना क्षेत्र के खरेवां गांव के पास से गुजरी रेलवे लाइन पर का है। मंगलवार को दिन में रेलवे पटरी पार करते समय युवक ट्रेन से कट गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव लेकर घर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
खरेवां गांव निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद मुस्तफा पुत्र मोहम्मद वैस मंगलवार को दिन में साढ़े बारह बजे खरेवां मोड़ स्थित अपने होटल से घर खाना खाने जा रहा था। वह हेडफोन लगाया था। गांव के पास गुजरे रेलवे ट्रैक को पार करने के दौरान वह आजमगढ़ से शाहगंज की तरफ जा रही आनंद बिहार एक्सप्रेस की आवाज नहीं सुन सका और ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन मौके पर पहुंचे और शव लेकर घर चले गए। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। मृतक तीन बहन व दो भाईयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन