फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man jumped front train in varanasi troubled by financial crisis chaos among family members

Varanasi News: ट्रेन के सामने कूदा अवसादग्रस्त युवक, बेटियों के साथ बिलख पड़े परिजन

Sun, 08 Sep 2024 05:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Sep 2024 05:50 PM IST
सार

Varanasi News: युवक की मौत की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ में मृत युवक की शिनाख्त हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। युवक की लाश देख वह भी बदहवास हो गए।

विज्ञापन
young man jumped front train in varanasi troubled by financial crisis chaos among family members
युवक ने की खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को मंडुआडीह थाना क्षेत्र के बरेका प्रशासनिक भवन के सामने 40 वर्षीय एक युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। मिथिलेश चौहान कंप्यूटर बनाने का कार्य करता था।

विज्ञापन


युवक का काम कुछ दिनों पूर्व छूट गया था। मिथिलेश चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मिथिलेश के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने युवक की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की शिनाख्त की।
विज्ञापन


मिथिलेश की शादी मऊ में सोनम से हुई थी। उसके पिता घर पर रहकर खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। मृतक के भाई अवधेश चौहान ने बताया कि हम लोग रोहनिया थाना के मड़ाव के रहने वाले हैं। वहीं घटना की सूचना के बाद काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेका चौकी इंचार्ज सत्यम तिवारी ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed