{"_id":"670bbd8657dddea4d90ceedc","slug":"young-man-injured-in-road-accident-after-bike-collided-with-tree-varanasi-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Accident: तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Accident: तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल
Sun, 13 Oct 2024 06:01 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 13 Oct 2024 06:01 PM IST
सार
वाराणसी में रविवार को एक बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के बरेमा गांव के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पेड़ से जा टकराई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यह है मामला
शिवपुर थाना क्षेत्र के घमापुर गांव निवासी संदीप कुमार गौड़ (20) अपने रिश्तेदार के यहां रामेश्वर आया हुआ था। वहां से वह राजा तालाब की तरफ जा रहा था। जैसे ही बारेमा गांव के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई। रफ्तार तेज होने के चलते बाइक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
वहीं युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसके मोबाइल से मिले नंबर पर ग्रामीणों ने फोन कर उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पहुंचे परिजनों ने युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन