फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man drowns in Ganges while attending mother-in-law funeral search underway in ghazipur

गाजीपुर: सास के अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा, जीजा को बचाया; देर शाम तक तलाश जारी

Fri, 09 Oct 2026 09:37 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 09 Oct 2026 09:37 PM IST
सार

जिले के पोस्ताघाट पर शुक्रवार को गंगा में नहाते समय 30 वर्षीय युवक डूब गया। वह अपने बड़े भाई की सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। हादसे में उसके जीजा जयप्रकाश राम को बचा लिया गया। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश की, लेकिन देर शाम तक राकेश का पता नहीं चला।

विज्ञापन
Young man drowns in Ganges while attending mother-in-law funeral search underway in ghazipur
राकेश कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

गाजीपुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के पोस्ताघाट पर शुक्रवार को गंगा में नहाते समय 30 वर्षीय युवक डूब गया। वह अपने बड़े भाई की सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। हादसे के दौरान उसके साथ गंगा में नहा रहे जीजा को एक युवक ने बचा लिया, लेकिन वह गहरे पानी में समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन




मरदह थाना क्षेत्र के कोड़री गांव निवासी राकेश कुमार अपने बड़े भाई की सास एकमी देवी के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नगर श्मशान घाट आए थे। एकमी देवी बिरहीमाबाद बावेड़ी की निवासी थीं। अंतिम संस्कार के बाद राकेश अपने रिश्तेदारों और परिजनों के साथ पोस्ताघाट पहुंचे। यहां भीड़ अधिक होने के कारण वह अपने जीजा जयप्रकाश राम के साथ गंगा में नहाने लगे।

विज्ञापन
Trending Videos

गहरे पानी में जाने से डूबने लगे दोनों
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाते समय राकेश कुमार और उनके जीजा जयप्रकाश राम गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इसी दौरान घाट पर स्नान कर रहे एक युवक ने किसी तरह जयप्रकाश राम को बचा लिया, लेकिन राकेश गहरे पानी में समा गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

एसडीआरएफ और गोताखोरों ने शुरू की तलाश
कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे गंगा में युवक के डूबने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल पोस्ताघाट पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से राकेश की तलाश शुरू कराई गई। बाद में एसडीआरएफ की टीम को भी खोज अभियान में लगाया गया।

काफी प्रयास के बावजूद देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। पुलिस और बचाव दल लगातार उसकी तलाश में जुटे रहे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और रिश्तेदारों में चिंता का माहौल रहा। पुलिस के अनुसार, युवक की तलाश के लिए अभियान जारी रखा गया। गंगा में नहाते समय गहरे पानी में जाने से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed