{"_id":"65f5bad424617109580bc5c5","slug":"young-man-dies-hit-by-train-in-varanasi-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: ट्रेन के धक्के से युवक की मौत, गाड़ी बदलने के लिए क्रॉस कर रहा था रेलवे ट्रैक, हो गया दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: ट्रेन के धक्के से युवक की मौत, गाड़ी बदलने के लिए क्रॉस कर रहा था रेलवे ट्रैक, हो गया दर्दनाक हादसा
Sat, 16 Mar 2024 09:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 16 Mar 2024 09:01 PM IST
सार
Varanasi News: बालकेश्वर सिंह (19) अपने गांव के ही एक मित्र के साथ मुंबई जा रहा था। बालकेश्वर अपने मित्र सोनू यादव के साथ वाराणसी-टू-अहमदाबाद वाली ट्रेन में बैठ गया। सोनू के अनुसार, बालकेश्वर को इस बात की जानकारी हुई कि वह गलत ट्रेन में बैठ गया है।
ट्रेन कादीपुर (शिवपुर) रेलवे ट्रैक पर रुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के शिवपुर थानांतर्गत कादीपुर अंडरपास रेलवे ट्रैक पर वाराणसी से अहमदाबाद की तरफ जाने वाली ट्रेन से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
माझा कमरिया थाना राजेसुल्तानपुर (अंबेडकर नगर) का निवासी बालकेश्वर सिंह (19) अपने गांव के ही एक मित्र के साथ मुंबई जा रहा था। बालकेश्वर अपने मित्र सोनू यादव के साथ वाराणसी-टू-अहमदाबाद वाली ट्रेन में बैठ गया। सोनू के अनुसार, बालकेश्वर को इस बात की जानकारी हुई कि वह गलत ट्रेन में बैठ गया है।
विज्ञापन
ट्रेन कादीपुर (शिवपुर) रेलवे ट्रैक पर रुकी थी। दोनों ट्रेन से उतरने लगे तभी जौनपुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी के चपेट में आने से बालकेश्वर की मौत हो गई।
मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।