{"_id":"6661dafcace98c9fca0bd9cd","slug":"young-man-died-in-road-accident-after-collision-of-bike-and-moped-in-varanasi-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बाइक और मोपेड की टक्कर में युवक की गई जान, घर के इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बाइक और मोपेड की टक्कर में युवक की गई जान, घर के इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
Thu, 06 Jun 2024 09:21 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 06 Jun 2024 09:21 PM IST
सार
वाराणसी जिले के पिलोरी गांव के सामने राजातालाब-जमुआ मार्ग पर बाइक और मोपेड की जोरदार टक्कर हुई। हादसे में एक युवक की जान गई, जबकि एक घायल है। मृतक अपने घर का एकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के पिलोरी गांव के सामने राजातालाब-जमुआ मार्ग पर मोपेड और बाइक में आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाकर युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
यह है मामला
राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार (परसुपुर) गांव निवासी कमला पटेल का इकलौता पुत्र आशीष कुमार पटेल (26) अपने दोस्त की बाइक से एक शादी में शामिल होने पिलोरी जा रहा था। पिलोरी गांव के सामने रोड पर कछवां की तरफ से आ रहे मोपेड सवार मिर्जापुर जिले के चड़िया गांव निवासी अजीत सिंह (50) से आशीष की बाइक की टक्कर हो गई। हेलमेट नहीं लगाने से आशीष के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मोपेड सवार अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि आशीष दो बहनों का इकलौता भाई था। वह भाड़े पर गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।