फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man died due to injured in attack family jam created by dead body in varanasi

Varanasi News: हमले में घायल युवक 8 दिन बाद हार गया जिंदगी की जंग, मौत से नाराज घरवालों ने लगाया जाम

Tue, 06 Feb 2024 05:33 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 06 Feb 2024 05:33 PM IST
सार

मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि 28 जनवरी को इलाके के ही दो युवक बेटे को साथ लेकर गए थे। जहां कई लोगों ने मिलकर पिटाई की और शिकायत न करने की चेतावनी दी। हालत बिगड़ने पर बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन
Young man died due to injured in attack family jam created by dead body in varanasi
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानलेवा हमले में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने भेलूपुर स्थित आईपी विजया तिराहा पर युवक का शव रखकर जाम लगा दिया। कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बजाय कार्रवाई के नाम पर पुलिस हीलाहवाली कर रही है। घटना के एक हफ्ते बाद भी आरोपी खुले में घूम रहे हैं। जाम लगने की सूचना पाकर इंस्पेक्टर भेलूपुर मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। एसीपी भेलूपुर डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने आश्वस्त किया कि एक भी आरोपी नहीं बचेगा। सभी पर कार्रवाई की जाएगी। लगभग एक घंटे बाद गुस्साए लोग शांत हुए और

विज्ञापन

जाम खत्म हुआ।

यह है मामला
गायत्री नगर, सरायनंदन खोजवा निवासी संजय कुमार गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के कबीर मंडल से जुड़े हैं। संजय की अस्सी चौराहे पर फोटो फ्रेमिंग की दुकान है। संजय ने बताया कि उनके बेटे कृष्णा गुप्ता (18) को 28 जनवरी की शाम इलाके के ही सुमित वर्मा और राहुल घर से बुलाकर ले गए। शुशकेश्वर महादेव मंदिर के समीप दोनों ने अपने 8-10 साथियों के साथ कृष्णा को जमकर मारा पीटा। सभी ने धमकाया कि यदि वह किसी से शिकायत करेगा तो उसे फिर पीटेंगे। कृष्णा ने घर पर किसी को कुछ नहीं बताया और सो गया। 
विज्ञापन


अगले दिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों को बताया कि उस पर बाइक के साइलेंसर से हमला किया गया था। आनन-फानन उसे अखरी बाईपास स्थित एक अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। कृष्णा के सिर में खून जम गया था। उपचार के दौरान सोमवार को कृष्णा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर अंत्येष्टि के लिए जा रहे थे, उसी दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वह जाम लगा कर धरने पर बैठ गए। इंस्पेक्टर भेलूपुर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि एक आरोपी रोहित वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की दबिश दी जा रही है।


बेसुध हुए मां और भाई-बहन
कृष्णा पिता की दुकान पर सहयोग करता था। उसकी मौत के बाद उसके छोटे भाई कुशल गुप्ता, बहन सलोनी गुप्ता और मां मंजू देवी की हालत बेसुधों जैसी थी। चाचा सुनील गुप्ता ने बताया कि जिन युवकों ने उनके भतीजे पर जानलेवा हमला किया था, वह मनबढ़ हैं। आए दिन किसी न किसी के साथ मारपीट करते हैं। बावजूद पुलिस हीलाहवाली बरत रही है, यह समझ से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed