फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man died due to electric shock while playing cricket in varanasi when ball went on roof

वाराणसी: क्रिकेट खेलते समय छत पर गई गेंद, उतारने गए युवक की करंट लगने से युवक की मौत

Sun, 17 Sep 2023 05:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Sep 2023 05:56 PM IST
सार

वाराणसी के मुनारी खेल मैदान में क्रिकेट मैच खेलने के दौरान गेंद साधन सहकारी समिति की छत पर चली गई। एक युवक गेंद लेने चला गया। उसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन
young man died due to electric shock while playing cricket in varanasi when ball went on roof
इसी छत पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मुनारी खेल मैदान में क्रिकेट मैच खेलने के दौरान बिजली के तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव की अंत्येष्टि कर दी। हडियाडीह गांव निवासी गोलू यादव (25) अपने दोस्तों के साथ मुनारी स्थित खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान गेंद समीप ही स्थित साधन सहकारी समिति की छत पर चली गई।

विज्ञापन


गोलू छत पर गेंद लेने गया। उसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर उससे चिपक गया। कुछ समय बीतने के बाद भी जब गोलू छत से नीचे नहीं आया। इस पर उसके साथी छत पर गए तो उन्होंने देखा कि वह बिजली के तार से चिपका हुआ था।
विज्ञापन


किसी तरह से गोलू को नीचे उतार कर समीप के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, खेल मैदान के आसपास के लोगों ने बताया कि साधन सहकारी समिति की छत से हाईटेंशन तार बिल्कुल सटा हुआ है। इसके बारे में कई बार बिजली विभाग को बताया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed