फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man died due to drowning while bathing in Ganga river in Varanasi

UP News: गंगा स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत, जवान बेटे को पकड़कर रोती रही मां; नाना सदमे में

Thu, 12 Feb 2026 11:52 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 12 Feb 2026 11:52 AM IST
सार

Varanasi News: केदार घाट पर स्नान के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह 18 वर्षीय युवक गंगा में डूब गया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को बरामद किया।  

विज्ञापन
young man died due to drowning while bathing in Ganga river in Varanasi
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के केदारघाट के सामने गंगा में स्नान करते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आयुष कुमार (18) निवासी धनबाद झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने खोजबीन कर शव को बाहर निकाला। परिजनों के अनुसार, आयुष दो दिन पहले अपने नाना उपेंद्र सिन्हा, मां आरती सिंह और नानी के साथ काशी भ्रमण के लिए वाराणसी आया था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह वह केदारघाट पर गंगा स्नान कर रहा था, तभी अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। डूबता देख घाट किनारे मौजूद नाना उपेंद्र सिन्हा ने शोर मचाया। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक आयुष गहरे पानी में समा चुका था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: UP News: पूर्वांचल में हर 10 में से एक बच्चा गेमिंग की गिरफ्त में, तीन बच्चों ने ही 1.65 करोड़ गंवाए
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद युवक का शव बरामद किया गया। हादसे के बाद मां का रो-रोकर हाल बेहाल था। जवान बेटे को पकड़कर रोती रही। नाना गहरे सदमे में हैं।

परिजनों ने बताया कि आयुष इंटरमीडिएट पास करने के बाद पायलट बनने की तैयारी कर रहा था। थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed