फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man died crushed by train and scooty burnt due to crossing close railway gate

Varanasi: बंद रेलवे फाटक से गुजर रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आकर गई जान, स्कूटी के उड़े परखच्चे; लगी आग

Tue, 05 Mar 2024 01:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 05 Mar 2024 01:08 PM IST
सार

वाराणसी जिले में एक युवक को बंद फाटक के नीचे से गुजरना भारी पड़ गया। ट्रेन आने से उसकी चपेट में आकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी के परखच्चे उड़ने के बाद आग लग गई। जिससे स्कूटी भी जलकर राख हो गई। 

विज्ञापन
young man died crushed by train and scooty burnt due to crossing close railway gate
आग लगने से जलकर राख हुई स्कूटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

गणेशपुर के रेलवे क्रॉसिंग के बंद फाटक को मंगलवार की सुबह पार कर रहा स्कूटी सवार युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसकी स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और फिर उसमें आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर शिवपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव की पहचान होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

यह है मामला

यमुना नगर कॉलोनी, तरना निवासी एलआईसी एजेंट रवि प्रकाश मिश्रा ने अपना नया मकान बनवाया है। गृह प्रवेश के उपलक्ष्य में घर में रामायण का पाठ चल रहा था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवि प्रकाश के बड़े भाई जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के परेव गांव निवासी विनय मिश्रा का 20 वर्षीय इकलौता पुत्र आयुष मिश्रा भी अपनी मां के साथ आया था। सुबह के समय कुछ सामान खरीदने के लिए वह घोड़हा बाजार जा रहा था।
विज्ञापन


गणेशपुर स्थित रेलवे क्रासिंग से ट्रेन गुजरने वाली थी और फाटक भी गिरा हुआ था। आयुष स्कूटी लेकर फाटक के नीचे से अंदर घुसा तब तक ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने के कारण स्कूटी हवा में उड़ते हुए कई टुकड़ों में बंट गई और उसमें आग लग गई। वहीं आयुष की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष की मौत की सूचना मिलते ही रवि प्रकाश के घर में कोहराम मच गया और पूजा-पाठ बंद हो गया। मौके पर आयुष की मां राखी मिश्रा और छोटी बहन रिया परिजनों के साथ पहुंची। बेटे के शव को देख कर राखी मिश्रा अचेत हो गई। परिजनों ने बताया कि आयुष के पिता विनय मिश्रा पंजाब में प्राइवेट नौकरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed