{"_id":"657fefd2ae0ccbd30d0b7983","slug":"young-man-died-after-bike-collides-with-truck-in-varanasi-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में छीन गई जिंदगी: मासूम बेटे को देखने जा रहा था ससुराल, खड़े ट्रक में बाइक घुसने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में छीन गई जिंदगी: मासूम बेटे को देखने जा रहा था ससुराल, खड़े ट्रक में बाइक घुसने से गई जान
Mon, 18 Dec 2023 12:41 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:41 PM IST
सार
हादसा रामनगर क्षेत्र में टेंगरा मोड़ के पास हुआ। बाइक लेकर जा रहा युवक खड़े ट्रक के पीछे जा घुसा। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसने सिर पर हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वाराणसी के टेंगरा मोड़ के पास बाइक सवार एक युवक खड़े ट्रक के पीछे जा घुसा। हेलमेट न पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपने नवजात बेटे को देखने अपनी ससुराल जा रहा था। सूचना पाकर रामनगर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
यह है मामला
मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के बाराडीह का रहने वाला प्रमोद कुमार (28) बाइक से सेमरा पड़ाव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले ही प्रमोद की पत्नी अंजना ने बेटे को जन्म दिया था। इसलिए वह पत्नी और बच्चे को देखने ससुराल जा रहा था। वह जैसे ही टेंगरा मोड़ के आगे पालकी होटल के पास पहुंचा कि सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे जा घुसा। हादसा होते ही चालक ट्रक लेकर भाग निकला। प्रमोद की मौत की सूचना पाकर उसकी पत्नी अंजना सहित परिजन रो-रोकर बेहाल थे। परिजनों ने बताया कि प्रमोद मजदूरी करता था और वह तीन बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
चारपहिया वाहन की टक्कर से दो की हालत गंभीर
हरसोस-हरपुर मोड़ के पास चारपहिया वाहन के चालक ने स्कूटी सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बेनीपुर निवासी अमरजीत पटेल और नागेपुर निवासी सूरज पटेल उर्फ भांजे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जंसा थाने की पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर मारने वाले चारपहिया वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन