फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man died after being hit by train chaos erupted among family members upon identification

Azamgarh News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शिनाख्त होते ही परिजनों में मचा कोहराम; बाजार के लिए निकला था घर से

Mon, 26 Jan 2026 01:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 26 Jan 2026 01:13 PM IST
सार

UP News: युवक की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर मुबारकपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। शिनाख्त करने के बाद उसके परिजनों को भी बुलाया गया। बताया गया कि युवक घर से बाजार जाने के लिए निकला था।

विज्ञापन
young man died after being hit by train chaos erupted among family members upon identification
रेलवे ट्रैक पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कस्बा सराय के पास रविवार देर रात करीब साढ़े दस बजे रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कस्बा सराय ग्राम निवासी विजय राजभर (22) पुत्र संजय राजभर के रूप में की। शिनाख्त के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

परिजनों के अनुसार विजय रविवार की शाम घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान रात में सूचना मिली कि गांव के बाहर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर शव की पहचान विजय के रूप में हुई।

परिजनों ने बताया कि मृतक के माता-पिता रोज़ी-रोटी के सिलसिले में लुधियाना में रहते हैं। विजय भी उन्हीं के साथ लुधियाना में रहकर काम करता था और करीब एक माह पहले ही वहां से गांव आया था। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि विजय अविवाहित था और दो भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed