फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man Dead body found in field and Girl body from bank of Gomti river in varanasi

Varanasi: युवक का खेत में और युवती का गोमती नदी के किनारे मिला शव, दोनों एक हफ्ते से थे गायब

Sat, 25 Mar 2023 08:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 25 Mar 2023 08:30 PM IST
सार

रामनगर थाना क्षेत्र के कोदोपुर वाजिदपुर स्थित एक खेत में शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिला। वहीं चोलापुर थाना क्षेत्र के पूरेधूशाहगांव से लापता युवती का शव धौरहरा में गोमती नदी के किनारे मिला। 

विज्ञापन
young man Dead body found in field and Girl body from bank of Gomti river in varanasi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के कोदोपुर वाजिदपुर गांव स्थित खेत से युवक का जबकि चोलापुर थाना क्षेत्र में गोमती नदी के किनारे से युवती का शव बरामद हुआ। दोनों एक हफ्ते से गायब थे। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। वहीं युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। 

विज्ञापन


रामनगर थाना क्षेत्र के कोदोपुर वाजिदपुर स्थित एक खेत में शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिला। लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त संजय श्रीवास्तव (30) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार मूल रूप से गणेश महाल (वाराणसी) निवासी संजय अपने पिता अनिल श्रीवास्तव के निधन के बाद अपने मकान को बेच दिया था।

विज्ञापन

रेस्टोरेंट जाने की बात कहकर निकला था युवक

वर्ष 2002 से वह कोदोपुर वाजिदपुर में नथुनी यादव के घर में किराये पर पत्नी प्रीति श्रीवास्तव और छोटे भाई सचिन श्रीवास्तव के साथ रहता था। छोटे भाई सचिन ने बताया कि लंका स्थित एक रेस्टोरेंट में संजय बतौर वेटर काम कर रहा था। पत्नी प्रीति के मुताबिक बीते रविवार को संजय घर से रेस्टोरेंट जाने की बात कहकर निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी खोजबीन के बाद भी पता न लगने पर 21 मार्च को लंका थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शनिवार की सुबह कोदोपुर वाजिदपुर स्थित खेत में शव मिलने की सूचना सार्वजनिक हुई तब परिजन रामनगर थाने पहुंचे और शिनाख्त की। संजय के शव में कीड़े लग गए थे और बदबू आ रही थी।

इससे अंदाजा लगाया गया है कि पांच-छह दिन पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों को आशंका है कि संजय की हत्या करने के बाद शव खेत में फेंका गया होगा। हालांकि परिजनों ने संजय की किसी से दुश्मनी से इंकार किया है। वहीं, इस संबंध में रामनगर थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

23 मार्च को घर से निकली थी युवती

पूरेधूशाहगांव से लापता युवती का शव धौरहरा में गोमती नदी के किनारे मिला। सूचना पाकर पहुंची चोलापुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चोलापुर थाना क्षेत्र के पूरेधूशाहगांव के रहने वाले रामजी यादव की पुत्री पूनम (25) की शादी वर्ष 2011 में चंदौली जिले के हरधनजुड़ा निवासी वीरेंद्र यादव से हुई थी। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। परिजनों के अनुसार, पूनम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

इस वजह से वह अपने मायके में रहती थी। बीते 23 मार्च को वह अपने बच्चों को चाय देकर घर से निकली थी। इसके बाद उसका पता नहीं लगा। काफी खोजबीन के बाद पूनम के लापता होने के संबंध में चोलापुर थाने में सूचना दी गई। शुक्रवार की देर शाम पूनम का शव चौबेपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में गोमती नदी के किनारे मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन शव घर ले आए तो पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत

कमौली निवासी बच्चन पांडेय (78) शनिवार को अपने घर के समीप कुएं में गिर गए। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चौबेपुर थाना क्षेत्र के कमौली निवासी बच्चन पांडेय रोजाना की भांति सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। परिजनों के अनुसार वह घर के बगल में स्थित पुराने कुएं के पास पहुंचे। उसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से उनका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा गिरे। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने उनका शव कुएं से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed