फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man committed suicide in house neighbours see dead body

Varanasi News: बेटे का नहीं लगा फोन तो माता-पिता ने पड़ोसियों को भेजा घर, कमरे में लाश देख उड़े सबके होश

Wed, 13 Mar 2024 10:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 13 Mar 2024 10:30 PM IST
सार

Varanasi News: रामनगर के सूजाबाद वार्ड में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। खबर सुनते ही माता-पिता में कोहराम मच गया। सुबह से लकी से फोन पर बातचीत नहीं होने पर अनीश ने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसी किसी तरह घर में दाखिल हुए तो उन्हें लकी का शव लटका मिला। उन्होंने तुरंत अनीश और पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
young man committed suicide in house neighbours see dead body
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर के सूजाबाद वार्ड में बुधवार को युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पंखे की कुंडी में चादर के सहारे फंदे पर लटके शव को पुलिस ने उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की सूचना पर झारखंड से युवक के माता-पिता भी रवाना हो गए।

विज्ञापन


बंधा रोड स्थित काली माता मंदिर निवासी अनीश साहनी सिंचाई विभाग में चौकीदार है। उनका बेटा लकी साहनी (20) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। अनीश और उनकी पत्नी पुष्पा देवी झारखंड में रिश्तेदार पास गए थे। घर में सिर्फ लकी था। सुबह से लकी से फोन पर बातचीत नहीं होने पर अनीश ने पड़ोसियों को सूचना दी।
विज्ञापन


पड़ोसी किसी तरह घर में दाखिल हुए तो उन्हें लकी का शव लटका मिला। उन्होंने तुरंत अनीश और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि कमरे से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। खुदकुशी के वजहों की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed