फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man committed suicide by hanging himself troubled installment the vehicle in varanasi

Varanasi News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, नहीं भर पा रहा था वाहन की किस्त; चार माह पूर्व ही हुई थी शादी

Thu, 30 May 2024 05:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 30 May 2024 05:06 PM IST
सार

Varanasi News: इस दर्दनाक घटना से माता रामरती का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घटना का पड़ताल किया। पिता ने बताया कि बीते कुछ दिनों से फाइनेंस पर लिए गए गाड़ी के किस्त को लेकर अक्सर तनाव में रहता था।

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging himself troubled installment the vehicle in varanasi
राम सजीवन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि सोनबरसा गांव निवासी राम सजीवन (23) पुत्र विजय चंद्र बुधवार की देर रात खाना खाने के उपरांत अपने कमरे में सोने चला गया।

विज्ञापन


गुरुवार की देर सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पिता विजय चंद्र कमरे के अंदर पहुंचे। पंखे की कुंडी से रस्सी के सहारे फंदे से लटकता बेटे का शव देखकर शोर मचाया जिस पर आसपास के पड़ोसी मौके पर जुट गए। मृतक की चार माह पूर्व ही शादी हुई थी। वह ड्राइवरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन


घटना के मामले में थानाध्यक्ष जंसा वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि किस्त पर गाड़ी लेने के कारण युवक अवसाद ग्रस्त था, जिसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed