फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man commits suicide by hanging in Varanasi

युवक ने की सुसाइड: कमरे में सो रहे बेटे को जगाने पहुंचे घरवाले, अंदर का नजारा देख उड़ गए होश

Wed, 20 Dec 2023 01:59 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 20 Dec 2023 01:59 PM IST
सार

घटना वाराणसी के दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की है। युवक रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। सुबह देर तक उसके कमरे से न निकलने पर घरवाले पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। कमरे में सो रहे युवक को जगाने पहुंचे घरवालों ने उसे फंदे से लटकता देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी चोलापुर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


यह है मामला
बताया जाता है कि गांव निवासी अलिवास का बड़ा पुत्र रोशन अली उर्फ सनी (24) रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों ने पहले दरवाजा खोलने का प्रयास किया। जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखा तो वह पंखे से लटक रहा था। यह देख घरवालों के होश उड़ गए। परिवार में चीख- पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन

 
इसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी चोलापुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घरवालों से पूछताछ के साथ ही शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी जानकारी एकत्रित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed