{"_id":"59e46de84f1c1bce538b7bc7","slug":"you-can-travel-with-no-any-ticket-cost-through-irctc-new-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":" irctc का शानदार ऑफरः ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर मुफ्त सफर का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
irctc का शानदार ऑफरः ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर मुफ्त सफर का मौका
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
Irctc
- फोटो : GettyImages
ऑनलाइन रेल टिकट कराने पर आपको मुफ्त सफर का मौका मिल सकता है। भीम एप के अलावा यूपीआई एप के जरिए टिकट बुकिंग कराने पर रेलवे की ओर से मुफ्त सफर का यह ऑफर शुरू किया गया है। हर महीने पांच लोगों को मुफ्त सफर के लिए चुना जाएगा। यह ऑफर छह महीने तक लागू रहेगा।
कैशलेस टिकट बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने यह ऑफर एक अक्तूबर से शुरू किया है। हर महीने ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले पांच लोगों को लकी ड्रा के जरिए मुफ्त सफर के लिए चुना जाएगा। जिनका चयन होगा, उन्हें टिकट मूल्य रिफंड कर दिया जाएगा। यह स्कीम अगले छह महीनों तक चलेगी।
आईआरसीटीसी के मुताबिक टिकट बुक करने के बाद रद्द किए जाने वाले पीएनआर नंबर इसमें शामिल नहीं होंगे। हर महीने लकी ड्रा जीतने वालों के नाम आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर डिस्प्ले किए जाएंगे। विजेताओं को उनकी रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी और मोबाइल पर भी जानकारी दी जाएगी।