फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   You can apply online for admission in IGNOU till July 31

इग्नू में दाखिले के लिए 31 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Fri, 03 Jun 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
You can apply online for admission in IGNOU till July 31
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की ओर से शैक्षणिक सत्र 2022-23 में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूजी, पीजी, प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा आदि पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 31 जुलाई तक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इग्नू की ओर से स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के साथ ही कुल 110 प्रकार के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। बीएचयू परिसर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से प्रवेश से जुड़ी जानकारियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय निदेशक डॉ. उपेंद्र नभ त्रिपाठी ने बताया कि इग्नू में प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन है। छात्र वेबसाइट पर जाकर 31 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। विद्यार्थी इग्नू द्वारा रोजगारपरक कार्यक्रमों में बैचलर इन लाइब्रेरी साइंस, मास्टर इन लाइब्रेरी साइंस, एमबीए में सीधे नामांकन ले सकते हैं। महिलाओं के लिए पोषण और शिशु देखभाल में प्रमाणपत्र, भोजन एवं पोषण में प्रमाणपत्र, पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा में डिप्लोमा, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा में डिप्लोमा, आहार विज्ञान और खाद्य सेवा प्रबंधन में एमएससी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed