{"_id":"678028b46962735b9e0630ef","slug":"you-can-apply-for-hostel-in-kashi-vidyapeeth-till-20th-varanasi-news-c-20-vns1056-850137-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी विद्यापीठ में 20 तक कर सकेंगे छात्रावास के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी विद्यापीठ में 20 तक कर सकेंगे छात्रावास के लिए आवेदन
विज्ञापन
समर्थ पोर्टल पर मिलेगा फॉर्म, छात्रावासों के कार्यालय में जमा होंगे
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 2024-25 में छात्रावास आवंटन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। संबंधित विद्यार्थी 20 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। समर्थ पोर्टल पर फॉर्म मिलेगा। विश्वविद्यालय में यूजी, पीजी में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। अधिकांश पाठ्यक्रमों की कक्षाएं भी चलने लगी है। इस बीच छात्रावासों में कमरे के आवंटन के लिए आवेदन शुरू हो गया है।
मुख्य गृहपति प्रो. तेज बहादुर सिंह ने बताया कि आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास में स्नातक के छात्र, लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में शोध, स्नातकोत्तर के छात्र आवेदन जमा कर सकेंगे। स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध की छात्राओं को जेके महिला छात्रावास के कार्यकाल में आवेदन जमा करना होगा। छात्रावास के लिए केवल मुख्य परिसर के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। कहा कि विस्तृत जानकारी काशी विद्यापीठ की वेबसाइट से ली सकती है।