फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi Raj openly pleases guilty, leave behind SP: Afzal

योगी राज में अपराधी कर रहे खुला तांडव, सपा को भी पीछे छोड़ा : अफजाल

Tue, 16 May 2017 02:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 16 May 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
Yogi Raj openly pleases guilty, leave behind SP: Afzal
Afzal ansari - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सांसद और बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने सोमवार को गाजीपुर में योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि योगी राज में अपराधी खुला तांडव कर रहे हैं और इस सरकार ने पिछली सपा सरकार को भी खराब कानून व्यवस्‍था के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गाजीपुर जिले में होने वाले निकाय चुनाव में बसपा पूरी दमदारी के साथ भाजपा का मुकाबला करेगी। प्रदेश की योगी सरकार को सत्ता में आए 50 दिन हो गए, लेकिन कानून व्यवस्था के मामले में वर्तमान सरकार ने सपा सरकार को भी कई कदम पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


अफजाल ने कहा क‌ि अपराध पर अंकुश लगाने में वर्तमान सरकार पूरी तरह से फ्लाप साबित हो चुकी है। यही नहीं तीन साल के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने कोई विकास का कार्य नहीं किया, लेकिन तीन तलाक का मुद्दा शुरू कर लोगों का ध्यान जरूर बदला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि योगी सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरी छूट दी गई है, जो कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। यही नहीं सरकार से झूठ बोलने में एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि बलात्कार, अपहरण, राहजनी, लूट और हत्या कर अपराधी खुला ताडंव कर रहे हैं।



आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने किसानों का कर्जा माफ करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक किसानों का कर्ज माफ नहीं हो पाया। सिर्फ झूठे वायदे पर नीति तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। सड़क के गड्ढे भरने की बात करने वाली यह सरकार सभी विकास के मुद्दों पर विफल होती दिख रही है।  यही नहीं प्रदेश के 65 ऐसे जिले जिनकी सड़कों को राज्य स्तर से जनपद स्तरीय बना दिया गया।

 उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में पहली बार पार्टी अपने दमखम से लड़ेगी और जनपद ही नहीं पूर्वांचल में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed