फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi Raj : notice to more than seven dozen fake schools

योगी राज का असर, सात दर्जन से ज्यादा फर्जी स्कूलों को नोटिस

Sun, 09 Apr 2017 05:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 09 Apr 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
Yogi Raj : notice to more than seven dozen fake schools
योगी आदित्यनाथ - फोटो : SELF

शासन की सख्ती पर सक्रिय हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पिंडरा और हरहुआ के खंड शिक्षाधिकारियों ने सात दर्जन से ज्यादा ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


नोटिस का जवाब मिलने के बाद इन स्कूलों के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पिंडरा ब्लॉक में संकुल प्रभारियों ने अभियान चलाकर 50 ऐसे प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को चिह्नित किया है, जो लंबे समय से बिना मान्यता के चल रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से इन स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। एबीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में इन स्कूलों से जवाब मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कराने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चिह्नित किए गए स्कूलों में अध्ययन कर रहे बच्चों को नजदीक के दूसरे विद्यालयों में नामांकन कराने का निर्देश दिया गया है।  इसी तरह हरहुआ क्षेत्र में 40 से ज्यादा अवैध स्कूल चिह्नित किए गए हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी दुर्गा प्रसाद सिंह ने बताया कि इन सभी स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। पूरे क्षेत्र में शनिवार को विशेष अभियान चलाकर बाकी फर्जी स्कूलों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराने के साथ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


वहीं, चिरईगांव के बीआरसी आशापुर में शुक्रवार को एबीएसए ने संकुल प्रभारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों को चिह्नित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यालय जहां भी मिलें, तत्काल उन्हें नोटिस जारी करं। उसके बाद प्रबंधक और प्रधानाध्याकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed