फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi governments plan 800 fire alerts will protect crops of farmers from fire in varanasi

योगी सरकार का प्लान: अब अन्नदाताओं की फसल नहीं होगी राख, 800 अग्नि सचेतक तैयार, ले रहे हैं स्पेशल ट्रेनिंग

Thu, 08 Sep 2022 08:02 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 08 Sep 2022 08:02 AM IST
सार

योगी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के युवकों को अग्नि सचेतक के रूप में तैयार कर रही है। वाराणसी में अग्निशमन विभाग से ट्रेनिंग लेने के बाद अबतक 800 अग्नि सचेतक तैयार किये जा चुके हैं।

विज्ञापन
Yogi governments plan 800 fire alerts will protect crops of farmers from fire in varanasi
खेत में आग, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खेत खलिहानों में अब आग लगने पर जल्द काबू पाया जा सकेगा। इससे ना सिर्फ खलिहान को आग से बचाया जा सकेगा बल्कि किसानों के खून-पसीने की मेहनत भी भस्म होने से बच सकेगी। योगी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के युवकों को अग्नि सचेतक के रूप में तैयार कर रही है। वाराणसी में अग्निशमन विभाग से ट्रेनिंग लेने के बाद अबतक 800 अग्नि सचेतक तैयार किये जा चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के जागरूक लोगों को इसके लिए बकायदा प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे आग के विकराल होने के पहले ही उसे नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन


चीफ फायर ऑफ़िसर अनिमेष सिंह ने बताया कि वाराणसी में आठ ब्लॉक हैं। प्रत्येक ब्लॉक से 100 लोगों का चयन किया गया है। जिससे 800 अग्नि सचेतक तैयार किये गये हैं। इनको 3 दिन की ट्रेनिंग दी गयी है। प्रशिक्षण के बाद अग्नि सचेतकों को सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि गांव के लोग अब अग्निशमन विभाग के साथ वॉलेंटियर के तौर पर सहयोग करेंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में आग के विकराल रूप लेने से पहले ही उसे रोका जा सके। 
विज्ञापन

 

Yogi governments plan 800 fire alerts will protect crops of farmers from fire in varanasi
खेत में लगी आग - फोटो : amar ujala
अधिकारी के अनुसार हम व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से समय-समय पर अग्निशमन सम्बंधित वीडियो भी अग्नि सचेतकों को शेयर करते हैं। जिससे उनका स्किल डेवलप किया जाता रहे और नयी जानकारियां भी उन्हें समय समय पर मिलती रहें। उन्होंने बताया कि ये वॉलेंटियर ग्रामीण क्षेत्र के अन्य लोगों को भी जागरूक रहे हैं। चीफ फायर ऑफिसर ने बताया की ये प्रशिक्षण आगे भी चलता रहेगा जिससे ग्रामीण क्षेत्र के और लोग भी प्रशिक्षित हो जाएं।

दरअसल ग्रामीण क्षेत्रों में हर साल तमाम अन्नदाताओं के खून पसीने की मेहनत से खड़ी फसल आग की भेट चढ़ जाती है, जिससे पूरे साल उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है। अब अग्नि सचेतक ग्रामीण क्षेत्रो के खेत खलिहान में लगने वाली आग पर काबू पाने के लिए प्रशिक्षित हो जाएंगे, जिससे अन्न के साथ ही अन्नदाताओं की मेहनत भी बचायी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed